{"_id":"69c7967a2bfde6513d0843c9","slug":"video-jalaun-child-hit-by-bike-body-found-near-pond-after-couple-took-him-away-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"उरई: दंपती की बाइक से घायल हुआ बच्चा, मदद का झांसा देकर ले गए, तालाब किनारे मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उरई: दंपती की बाइक से घायल हुआ बच्चा, मदद का झांसा देकर ले गए, तालाब किनारे मिला शव
जालौन के उरई स्थित एट थाना क्षेत्र में एक सात वर्षीय बालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से घायल हुए बच्चे को एक दंपती अस्पताल ले जाने की बात कहकर अपने साथ ले गया, लेकिन वह अस्पताल नहीं पहुंचे और अगले दिन सुबह बच्चे का शव तालाब किनारे मिला। आशंका है कि बच्चे की रास्ते में ही मौत हो गई और पकड़े जाने के डर से बाइक सवार दंपती ने शव को तालाब किनारे फेंक दिया और फरार हो गए।
सूचना मिलते ही एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।