{"_id":"696ce547a07f5be75c0f8e45","slug":"video-jalaun-massive-fire-breaks-out-in-furniture-warehouse-goods-worth-lakhs-destroyed-2026-01-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालौन: फर्नीचर के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: फर्नीचर के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला
कस्बे के वार्ड नंबर दो रानी लक्ष्मीबाई नगर में रविवार शाम एक फर्नीचर के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर सोफा, गद्दे, डबल बेड सहित तैयार फर्नीचर जलकर राख हो गया। घटना में करीब तीन से चार लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। रानी लक्ष्मीबाई नगर निवासी मौसम की दुकान पर सोफा, गद्दा, डबल बेड व अन्य फर्नीचर तैयार किए जाते थे। रविवार शाम करीब 5:30 बजे अज्ञात कारणों से कारखाने के अंदर आग लग गई। दुकान के बाहर बैठे दुकानदार मौसम ने जब अंदर से धुआं उठता देखा तो पीछे जाकर जांच की, जहां आग विकराल रूप ले चुकी थी।
घनी आबादी वाला इलाका होने के कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस को जानकारी दी, वहीं पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही मोहल्ले के लोगों ने अपने-अपने घरों से समरसेबल और बाल्टियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। दुकान मालिक के अनुसार, गोदाम के अंदर एक स्प्लेंडर बाइक, तैयार सोफा, गद्दे व अन्य फर्नीचर रखा था, जो पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, तब तक स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा चुका था।
गनीमत रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे आसपास के मकानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।