{"_id":"693e5d70d76a35a31f054148","slug":"video-two-self-proclaimed-godmen-were-beaten-severely-pushed-into-drain-2025-12-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"दो बाबाओं गिरा-गिरा कर पीटा, नाली में धकेला, तीन पर प्राथमिकी; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाबाओं गिरा-गिरा कर पीटा, नाली में धकेला, तीन पर प्राथमिकी; VIDEO
जौनपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र के जहांगीराबाद वार्ड में शनिवार की दोपहर में दो बाबाओं की पिटाई के मामले में तीन पर प्राथमिकी दर्ज की गई। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नगर कोतवाली क्षेत्र के जहांगीराबाद में दोपहर एक बच्ची खेल रही थी। इसी समय उधर से गुजर रहे दो बाबा उससे बातचीत करने लगे। वहां मौजूद तीन की संख्या में युवाओं ने दोनों बाबाओं को घेरकर पिटाई करना शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि बाबा बच्ची को उठाकर लेकर जा रहे थे। इस दौरान वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसको संज्ञान में लेने के बाद पुलिस ने आरोपी विनोद सोनकर, प्रिंस सोनकर व एक अन्य निवासी उमरपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। इस बाबत एडिशनल एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेकर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।