{"_id":"6a8188f345de1b94850ee06d","slug":"video-mauranipur-two-young-girls-drown-while-bathing-in-a-pond-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"मऊरानीपुर: तालाब में नहाने के दौरान डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊरानीपुर: तालाब में नहाने के दौरान डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत
झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 03:24 PM IST
Link Copied
कोतवाली मऊरानीपुर क्षेत्र के अंतर्गत कुरैचा बांध मार्ग पर रविवार की सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। बकरियां चराने गए चार मासूम बच्चे तालाब में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। स्थानीय लोगों की तत्परता से एक लड़के और एक लड़की को तो सकुशल बाहर निकाल लिया गया। लेकिन दो मासूम बच्चियों की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
कोच हाल निवास कंजा चितावत निवासी सलमान ने बताया कि वह कंजा में पहाड़ी पर झोपड़ी बनाकर रहता है और मजदूरी का काम करता है। रविवार की सुबह उसके साले के बच्चे रहिन खान (10 वर्ष), रियानजा (8 वर्ष) और एक अन्य रिश्तेदार गौरी (10 वर्ष) के साथ उसकी अपनी 10 वर्षीय पुत्री इमराही जान बकरियां चराने के लिए कुरैचा बांध मार्ग पर स्थित नउआ तालाब के पास गए हुए थे। बकरियां चराने के दौरान ही चारों बच्चे तालाब में नहाने उतर गए। नहाते समय गहराई का अंदाजा न होने के कारण चारों अचानक डूबने लगे और चीख-पुकार मचाने लगे। बच्चों की चिल्लाने की आवाज सुनकर पास में मंदिर में आये श्रद्धालुओं ने बिना समय गंवाए तालाब में छलांग लगा दी। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद रहिन खान और गौरी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, रियानजा और इमराही जान गहरे पानी में समा गईं और लापता हो गईं।
घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से गोताखोरी कर तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद पुलिस व ग्रामीणों ने रियानजा और इमराही जान को तालाब से बाहर निकाला। दोनों बच्चियों को तत्काल उपचार के लिए मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद दोनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया। मासूम बच्चियों की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दो मासूमों की असमय मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने दोनों मृत बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है। कोतवाल मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि पानी मे डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।