{"_id":"6a02d93321e3b351cb0374a5","slug":"video-panchkalyanak-pratishtha-mahotsav-shri-digambar-jain-panchayati-temple-arrived-with-a-grand-procession-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव: भव्य शोभायात्रा के साथ श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव: भव्य शोभायात्रा के साथ श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर पहुंचे
झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:09 PM IST
पट्टाचार्य महा मुनिराज का सोमवार को महानगर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भव्य शोभायात्रा एवं श्रद्धालुओं के विशाल जमावड़े के साथ वह श्री दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उनका दर्शन-पूजन किया। मंदिर परिसर में आयोजित धर्मसभा में आचार्य श्रीविशुद्ध सागर ने कहा कि निर्मल भाव से दान करने पर दूनी रफ्तार से तरक्की होती है। इस दौरान गणाचार्य श्री विरागसागर महाराज के चित्र का अनावरण करते हुए दीप प्रज्ज्वलित किया गया। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र जैन, कार्याध्यक्ष कैलाश चंद्र जैन वर्धमान, डा. जिनेंद्र जैन, मुख्य संयोजक केतन जैन, राजेंद्र जैन, अजीत कुमार जैन, रविंद्र जैन, वरुण जैन, जितेंद्र चौधरी, राजकुमार भंडारी, ललित जैन, सुनील जैन आदि मौजूद रहे। महामंत्री सौरभ जैन सर्वज्ञ ने बताया कि पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के पहले दिन मंगलवार को सात बजे से घटयात्रा प्रारंभ होगी। सबसे पहले ध्वजारोहण होगा। उसके पश्चात विविध आयोजन होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।