{"_id":"6713eefde0def7a1de057f67","slug":"video-bradaga-mathana-ka-narakashhanae-karana-pahaca-matara-btaratab-nakasha-thakha-ijanayara-ka-sanaii-khara-khata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बोर्डिंग मैदान का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री, बेतरतीब नक्शा देख इंजीनियरों को सुनाई खरी-खोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बोर्डिंग मैदान का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री, बेतरतीब नक्शा देख इंजीनियरों को सुनाई खरी-खोटी
आपको क्रिकेट और फुटबाॅल के मैदान में अंतर नहीं पता! अरे पढ़ाई करके इंजीनियर बने हो या नकल करके...कहां से लाते हो इतना निकम्मापन! बोर्डिंग मैदान के निरीक्षण के दौरान लेआउट सही न मिलने पर समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों पर भड़क गए और जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने इंजीनियरों ने मैदान का सही नक्शा बनाकर लाने और उसी के अनुसार गुणवत्तापूर्ण काम करने के निर्देश दिए।
शनिवार की शाम को प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण बोर्डिंग मैदान पहुंचे। उन्होंने वहां लगाई जा रहीं हाईमास्ट फ्लड लाइटों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों को बुलाकर मैदान का लेआउट देखा और उनसे क्रिकेट व फुटबाॅल के मैदान का नक्शा मांगा। बेतरतीब नक्शा देख मंत्री भड़क गए और इंजीनियरों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। मंत्री ने कहा कि वह इंजीनियर नहीं हैं, लेकिन उनसे बेहतर नक्शा आधा घंटा में बना सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।