{"_id":"69d7c307ea6879c51506f494","slug":"video-additional-police-commissioner-states-joint-efforts-essential-to-prevent-fire-incidents-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"अपर पुलिस आयुक्त बोले- आग की घटनाओं को रोकने के लिए संयुक्त प्रयास जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर पुलिस आयुक्त बोले- आग की घटनाओं को रोकने के लिए संयुक्त प्रयास जरूरी
गुरुवार को अग्नि शमन केन्द्र में आग से बचाव के तौर तरीकों पर आयोजित गोष्ठी में पहुंचे अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था)डॉ. विपिन टाडा ने बढ़ती आग की घटनाओं पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि आग की घटनाओं को रोकने के लिए संयुक्त प्रयास जरूरी होते हैं। बाद में उन्होंने फायर स्टेशन का निरीक्षण कर उपकरण एवं व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को भी कहा।
गोष्ठी में एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों को अन्नदाता कहा जाता है। उनकी फसलों को आग से बचाने को परिवार के सदस्यों की तरह होना चाहिए। उन्होंने गोष्ठी में मौजूद लोगों से अग्निशमन अधिकारी, विद्युत विभाग तथा तहसील के अधिकारियों का नम्बर रखने पर भी जोर दिया। साथ ही लोगों से कहा कि घटना स्थल पर पानी के स्रोत की जानकारी पहले से ही होनी चाहिए। एसीपी कृष्णकांत यादव ने कहा कि घाटमपुर अग्निशमन केंद्र के अंतर्गत थाना सजेती, सेन पश्चिम पारा, रेऊना, घाटमपुर, बिधनू आते हैं। उन्होंने आकस्मिक घटनाओं से निपटने के लिए थाना रेऊना व थाना बिधनू पर 24 घंटे एक-एक गाड़ी मौजूद रहती है।
अपर पुलिस आयुक्त ने अग्निशमन टीम के रिस्पॉन्स टाइम का भी परीक्षण किया, जिसमें आग लगने की सूचना मिलते ही त्वरित कार्यवाही करते हुए मात्र दो मिनट में घटनास्थल हेतु रवाना होने को कहा गया। गोष्ठी का संचालन ने किया सीएफओ दीपक शर्मा ने किया। इस मौके एसडीओ विद्युत व केंद्र प्रभारी कामता प्रसाद समेत क्षेत्र से आए लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।