{"_id":"6a620c0d8d6bed30a9003c99","slug":"video-amar-ujala-impact-nhai-removed-vehicles-from-mandhana-flyover-green-belt-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: मंधना फ्लाईओवर की ग्रीन बेल्ट से एनएचएआई ने हटवाए निजी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: मंधना फ्लाईओवर की ग्रीन बेल्ट से एनएचएआई ने हटवाए निजी वाहन
मंधना फ्लाईओवर के नीचे बनी ग्रीन बेल्ट पर निजी वाहनों के अवैध कब्जे की खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद एनएचएआई ने कार्रवाई की। गुरुवार सुबह एनएचएआई की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रीन बेल्ट में खड़े सभी निजी वाहनों को हटवाकर स्थल खाली कराया।
मंधना फ्लाईओवर के नीचे विकसित ग्रीन बेल्ट को स्थानीय लोगों ने अस्थायी पार्किंग स्थल बना लिया था। यहां लंबे समय से निजी वाहन खड़े किए जा रहे थे, जिससे ग्रीन बेल्ट की उपयोगिता प्रभावित हो रही थी और सौंदर्यीकरण पर भी असर पड़ रहा था।
बुधवार दोपहर अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर का संज्ञान लेते हुए एनएचएआई के सेफ्टी मैनेजर संदीप तोमर कर्मचारियों के साथ गुरुवार सुबह मौके पर पहुंचे और ग्रीन बेल्ट में खड़े सभी वाहनों को हटवाकर क्षेत्र को खाली कराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।