{"_id":"6997094310dd58a8e1085981","slug":"video-kanpur-a-grand-kalash-yatra-was-held-from-the-brahmadev-temple-in-maharajpur-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: महाराजपुर में ब्रह्मदेव मंदिर से निकाली गई भव्य कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: महाराजपुर में ब्रह्मदेव मंदिर से निकाली गई भव्य कलश यात्रा
महाराजपुर स्थित ब्रह्मदेव मंदिर से गुरुवार को निकली कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।
सैकड़ों महिलाएं पीले वस्त्रों में सिर पर कलश सजाए पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर प्रांगण से यात्रा की शुरुआत हुई और मुख्य मार्गों से होते हुए विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण कर पुनः मंदिर पहुंची।
मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और जलपान की व्यवस्था भी की। आयोजकों ने बताया कि यह यात्रा आगामी धार्मिक अनुष्ठान और विशेष पूजा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में निकाली गई है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में सुख-समृद्धि और शांति की कामना करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।