{"_id":"69a96cdbd72d92e3bd0e98df","slug":"video-kanpur-a-young-man-injured-in-a-collision-between-two-bikes-died-during-treatment-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: दो बाइकों की भिड़ंत में घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: दो बाइकों की भिड़ंत में घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत
महाराजपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय जेसीबी चालक शिवम की मौत हो गई।
महाराजपुर थानाक्षेत्र के नागापुर के मजरा नयाखेड़ा निवासी किसान राजकुमार निषाद का बेटा शिवम होली पर दो दिन पहले ही घर आया था। डेढ़ साल पहले उसकी शादी नीलम से हुई थी। शिवम अपने चचेरे भाई के साथ बाइक से त्योहार का सामान लेकर घर लौट रहा था, तभी महुआगांव- शीतलपुर मार्ग पर सामने से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल शिवम को परिजन सरसौल सीएचसी ले गए, जहां से उसे हैलट रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन रो रोकर बेहाल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महाराजपुर थाना निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।