{"_id":"69f20358b823bd864c052b88","slug":"video-kanpur-bank-tds-and-investment-data-will-automatically-appear-in-income-tax-returns-reducing-errors-2026-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बैंक, टीडीएस और निवेश डाटा आयकर रिटर्न में खुद ही दिखेगा, गलतियां होंगी कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बैंक, टीडीएस और निवेश डाटा आयकर रिटर्न में खुद ही दिखेगा, गलतियां होंगी कम
कानपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी और आयकर विभाग के संयुक्त सहयोग में बुधवार को आयकर अधिनियम 2025 पर एक रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन मॉल रोड स्थित आयकर एमएसटीयू हॉल में किया गया। इसमें नए आयकर अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई। कहा गया कि बैंक, टीडीएस और निवेश डाटा स्वतः ही आईटीआर में दिखेगा। जिससे गलतियों की संभावना कम होगी। करदाता को अधिक समय तक संशोधित रिटर्न दाखिल करने की सुविधा दी गई है। यदि किसी व्यक्ति ने आय छिपा दी थी, तो वो अतिरिक्त टैक्स देकर बाद में सुधार कर सकता है।
कार्यक्रम की शुरूआत आयकर आयुक्त कानपुर (लेखा परीक्षा) गरिमा चौधरी ने की। सोसाइटी के अध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने कहा कि आयकर अधिनियम 2025 कर व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन है। इसको समझना कर पेशेवरों और करदाताओं के लिए आवश्यक है। मुख्य वक्ता गोविंद माहेश्वरी ने बताया कि यह अधिनियम कर प्रणाली को सरल, पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से लाया गया है। नए कानून में कानूनी भाषा को आसान बनाया गया है। फेसलेस एवं डिजिटल कंप्लायंस को बढ़ावा दिया गया है। पूरी कर प्रणाली को डिजिटल और फेसलेस बनाया गया है। नोटिस, अपील एवं असेसमेंट की पूरी प्रक्रिया अब ऑनलाइन और पारदर्शी होगी। साथ ही प्री-फिल्ड रिटर्न्स और एआई आधारित जांच की सुविधा भी शामिल की गई है।
नए अधिनियम में जटिल शब्दावली को हटाकर सीधे और स्पष्ट वाक्य प्रयोग किए गए हैं। एक ही विषय को अब अलग-अलग सेक्शन में बिखेरने के बजाय एक ही स्थान पर समाहित किया गया है। करदाता को अधिक समय तक अपडेटेड रिटर्न दाखिल करने की सुविधा दी गई है। यह अधिनियम पुराने और नए कानून के बीच स्पष्ट विभाजन भी करता है, जिसमें वित्त वर्ष 2024-25 तक के मामले पुराने कानून में और वित्त वर्ष 2025-26 से नए अधिनियम में आएंगे। पुराने कानून के तहत हुए नुकसान और कटौतियों को नए अधिनियम में भी मान्यता दी गई है। इस मौके पर
विनीत तिवारी, नितिन ओमर, प्रशांत रस्तोगी, पंकज खन्ना, मनोज पांडेय, राम नरेश, भगवान केशरी, वीरेंद्र द्विवेदी, नवनीत शुक्ला, ज्ञानेंद्र कुमार दीक्षित, प्रभा शंकर शुक्ला, अशोक यादव, विकास आनंद आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।