{"_id":"6a620b1f169ecca5f70d8812","slug":"video-kanpur-chandra-shekhar-azad-birth-anniversary-rashtroudaya-program-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण, वक्ताओं ने किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण, वक्ताओं ने किया नमन
सामाजिक संस्था राष्ट्रोदय की ओर से रविवार को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती सिरकी मोहाल चौराहा स्थित आजाद चौक पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने आजाद के संघर्ष, साहस और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के अध्यक्ष एवं संयोजक विनय अवस्थी ने कहा कि देश की आजादी में अमर शहीदों का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने शहीदों के प्रति सरकारों और समाज के रवैये पर चिंता जताते हुए कहा कि कुछ समाजसेवियों और चुनिंदा जनप्रतिनिधियों को छोड़ दें तो शहीदों के प्रति व्यापक स्तर पर अपेक्षित आस्था और समर्पण दिखाई नहीं देता।
उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से परिचित कराना समय की आवश्यकता है, ताकि उनके आदर्शों को समाज में जीवंत रखा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।