{"_id":"69c12e75f3116caa83068fe0","slug":"video-kanpur-protest-in-bhawan-newada-lpg-shortage-villagers-throw-cylinders-on-garbage-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बिल्हौर के भवन नेवादा में गैस किल्लत पर विरोध, ग्रामीणों ने सिलिंडर कूड़े में फेंक लगाए नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बिल्हौर के भवन नेवादा में गैस किल्लत पर विरोध, ग्रामीणों ने सिलिंडर कूड़े में फेंक लगाए नारे
कानपुर के बिल्हौर क्षेत्र के ककवन स्थित भवन नेवादा गांव में रसोई गैस न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। सपा विधानसभा अध्यक्ष विनय यादव के साथ ग्रामीणों ने पैदल मार्च निकालते हुए जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण अपने घरों से खाली सिलिंडर लेकर आए और उन्हें कूड़े के ढेर पर फेंक दिया। इस दौरान उन्होंने गैस एजेंसी कर्मियों, अफसरों और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीणों का कहना था कि कई दिनों से गैस न मिलने के कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और अब वे चूल्हा व अंगीठी का सहारा लेने को मजबूर हैं।
वहीं सपा नेता विनय यादव ने कहा कि विभिन्न व्यवस्थाओं में लाइन लगाकर लोग पहले ही परेशान हैं, अब गैस की किल्लत ने ग्रामीणों की समस्या और बढ़ा दी है।
हालांकि, ककवन स्थित एचपी गैस एजेंसी संचालिका वंदना सिंह का कहना है कि उपभोक्ताओं को बुकिंग के आधार पर ही सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।