{"_id":"6aba5a3442c41257ac01ace6","slug":"video-natural-disaster-relief-funds-to-be-transferred-to-accounts-of-victims-whose-homes-collapsed-due-to-rain-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"घाटमपुर: बारिश से घर गिरी के पीड़ितों के खाते में जाएगी दैवीय आपदा राहत राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटमपुर: बारिश से घर गिरी के पीड़ितों के खाते में जाएगी दैवीय आपदा राहत राशि
तहसील स्थित सभागार कक्ष में सोमवार को एसडीएम अबिचल प्रताप सिंह व तहसीलदार ओमप्रकाश ने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों व ग्रामीणों संग बैठक की। उन्होंने लगातार 36 घंटे हुई बारिश से घर गिरी के नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लेखपाल गांव गांव पहुंचकर घर गिरने का सर्वे कर रहे हैं। बताया कि सीधे पीड़ित के खाते में सहायता राशि भेजी जाएगी। इस दौरान ग्राम प्रधानों ने अपनी समस्याएं रखी तो निस्तारण करने का आश्वासन दिया है।
बैठक में पहुंचे प्रधानों से अधिकारियों ने लगातार 36 घंटे हुई बारिश से उनके ग्राम पंचायत में घर गिरी समेत नुकसान की जानकारी जुटाई। अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों को आश्वासन दिया कि लेखपाल गांव में स्थित घरों तक पहुंचकर बारिश से घर गिरने का सर्वे कर रहे हैं। अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों से अपील की है, कि बारिश से किसी का घर गिरा हो तो वह संबंधित लेखपाल को अपना आधार कार्ड और बैंक पासबुक की कॉपी उपलब्ध करवा दें जिससे दैवीय आपदा राहत कोष से पीड़ित के खाते में सहायता राशि भेजी जा सके। इस दौरान प्रधानों ने अपने अपने गांवों की पेंशन, आवास समेत अन्य समस्या बताई, तो अधिकारियों ने निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने बताया कि पीड़ितों के खाते में सहायता राशि भेजी जाएगी। उन्होंने सभी से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।