{"_id":"6a8c808c5fedd574c40209a4","slug":"video-saraiya-rob-girder-placement-complete-traffic-to-start-soon-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"सरैया आरओबी: गर्डर रखने का कार्य पूरा, जल्द चालू होगा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरैया आरओबी: गर्डर रखने का कार्य पूरा, जल्द चालू होगा यातायात
सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर निर्माणाधीन आरओबी पर सोमवार को रेलवे की कार्यदायी एजेंसी ने गर्डर रखने का काम पूरा कर लिया। दो दिनों में आठ गर्डर रखने का कार्य किया गया। बताया गया कि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में आरओबी पर यातायात चालू होने की उम्मीद है।
मरहला चौराहा छोर आरओबी पर चार गर्डर रविवार को रखे गए थे, सोमवार को चार और गर्डर रखने का कार्य रेलवे की कार्यदायी एजेंसी गिरिराज कंट्रक्शन ने कराया। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि बिना यातायात रोके सोमवार को कार्य पूरा किया गया। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो सितंबर माह आखरी सप्ताह में आरओबी को यातायात के चालू कर दिया जाएगा। रेलवे के हिस्से में ही सड़क निर्माण का कार्य शेष है, जो अगले माह में पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, गर्डर रखने के कार्य का निरीक्षण करने के लिए सोमवार को मुख्य परियोजना प्रबंधक आनंद कृष्ण ओझा, उपमुख्य अभियंता आशीष वर्मा, अधिशाषी अभियंता अनिल कुमार यादव, सीनियर सेक्शन इंजीनियर वर्क मनोज कुमार पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।