{"_id":"6a86cb6ddcecfe5fbc045995","slug":"video-dead-body-of-married-woman-found-on-bed-in-kasganj-parents-allege-murder-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कासगंज में विवाहिता का बेड पर मिला शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कासगंज में विवाहिता का बेड पर मिला शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
कासगंज। सहावर थाना क्षेत्र के गांव वहापुर में गुरुवार ko एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर बेड पर पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर से फरार बताए जा रहे हैं।
गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गांव नगला मोड़ निवासी अनार सिंह ने बताया कि उनकी 25 वर्षीय बहन गायत्री की शादी करीब दो वर्ष पहले वहापुर निवासी सौदान सिंह के पुत्र गुड्डू के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग गायत्री को परेशान करते थे। अनार सिंह के अनुसार, गुरुवार सुबह उन्हें बहन की मौत की सूचना मिली। परिजन वहापुर पहुंचे तो गायत्री का शव घर के अंदर बेड पर पड़ा मिला। वहीं, ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार थे। मायके वालों ने पति गुड्डू और ससुर सौदान सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर सीओ दुर्गेश कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ दुर्गेश कुमार मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हैं। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।