{"_id":"6aed96a1a5515721c2086601","slug":"video-sp-conducted-a-foot-march-with-the-police-force-regarding-diwali-and-interacted-with-the-traders-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दिवाली को लेकर एसपी ने पुलिस बल के साथ किया पैदल मार्च, व्यापारियों से किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दिवाली को लेकर एसपी ने पुलिस बल के साथ किया पैदल मार्च, व्यापारियों से किया संवाद
कासगंज। दिवाली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने पुलिस बल के साथ सहावर और अमांपुर कस्बों में पैदल मार्च किया। इस दौरान प्रमुख बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
सहावर में एसपी ओपी सिंह ने कस्बा के प्रमुख बाजारों और चौराहों पर पैदल मार्च कर पुलिसकर्मियों को त्योहार के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा उन्हें चालू रखने की अपील की। इसके साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा।
वहीं, अमांपुर में एसपी ने मोहनपुर रोड, सहावर मार्ग, सिढ़पुरा चौराहा, एटा-सहावर मार्ग, गुड़ मंडी, घंटाघर, बारहद्वारी, कासगंज रोड और एटा तिराहे सहित प्रमुख स्थानों पर फ्लैग मार्च किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि बाजारों में भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जाए। इससे जाम की स्थिति न बने।
एसपी ने कहा कि त्योहार पर शांति व्यवस्था बिगाड़ने और माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोग निर्भीक होकर दीवाली पर्व मनाएं। इस दौरान सहावर में सीओ दुर्गेश कुमार मिश्र और थाना प्रभारी राधेश्याम व अमांपुर में प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।