{"_id":"6a2fe78d4134056e7a0dffd6","slug":"video-the-country-secured-strong-leadership-only-through-the-cooperation-of-intellectuals-dara-singh-chauhan-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"बुद्धिजीवियों के सहयोग से ही देश को मिला मजबूत नेतृत्व : दारा सिंह चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुद्धिजीवियों के सहयोग से ही देश को मिला मजबूत नेतृत्व : दारा सिंह चौहान
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित 'भारत संकल्प सम्मेलन' के अंतर्गत कुशीनगर में प्रबुद्ध जन गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार विभाग के मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि देश के बुद्धिजीवी वर्ग ने जनजागरण और सकारात्मक संवाद के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है। प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को स्थिर एवं सशक्त सरकार मिली है। इसमें देश के बुद्धिजीवी वर्ग का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि बुद्धिजीवियों ने जनजागरण कर लोगों को राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित किया और सकारात्मक संवाद के जरिए लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।