{"_id":"65195a017291879305052bc0","slug":"video-lkhamapara-khara-ma-atararashhataraya-vathathhajana-thavasa-para-bjaraga-matathatao-ka-kaya-gaya-samamanata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : लखीमपुर खीरी में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्ग मतदाताओं को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : लखीमपुर खीरी में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्ग मतदाताओं को किया गया सम्मानित
लखीमपुर खीरी में रविवार को अंतरराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के मौके पर कलक्ट्रेट में वरिष्ठ और शतायु मतदाताओं को सम्मानित किया गया। नोडल अधिकारी व डीएम से सम्मान पाकर मतदाताओं के चेहरे पर खुशी देखी गई। नोडल अधिकारी व आयुक्त वाणिज्यकर मिनिष्ती एस ने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। वरिष्ठ मतदाताओं के बहुमूल्य अनुभवों से अन्य मतदाता विशेषकर युवा जागरूक एवं अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि वृद्धजनों के मतदान को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए आयोग प्रयासरत है। जिस समय मतपत्र का प्रयोग करके मतदान किया जाता था उसके पश्चात वर्तमान में आधुनिक मतदान प्रणाली के साक्षी रहने वाले इन वरिष्ठ और शतायु मतदाताओं सम्मानित किया जा रहा है। जनपद के 753 मतदाता जो 100 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके हैं। जो मतदाता तहसील और जनपद के कार्यक्रम में नहीं आ सके उन्हें उनके घर पर ही तहसील के अधिकारियों द्वारा जाकर सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।