{"_id":"6a7dcf6c79150be14300a60f","slug":"video-video-abvp-protests-against-corruption-in-jps-and-jssc-exams-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video : जेपीएस जेएसएससी परीक्षा में भ्रष्टाचार के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video : जेपीएस जेएसएससी परीक्षा में भ्रष्टाचार के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन
लखीमपुर खीरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने झारखंड में जेपीएस, जेएसएससी परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन किया। सदर चौराहे पर जुटे कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों व विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर किए गए लाठीचार्ज की निंदा की।
विभाग संयोजक अजय पाण्डेय ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हमेशा विद्यार्थियों के हितों के लिए संघर्ष करती रही है। झारखंड में परीक्षा संबंधी अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाने वाले विद्यार्थियों पर पुलिस कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई के साथ परीक्षाओं की निष्पक्ष सीबीआई जांच कराने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।