{"_id":"6997093b6891492cb2014fbb","slug":"video-mahoba-distressed-by-a-challan-for-an-empty-truck-a-truck-owner-attempted-suicide-by-self-immolation-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"महोबा: खाली ट्रक का चालान होने से आहत ट्रक मालिक ने की आत्मदाह की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: खाली ट्रक का चालान होने से आहत ट्रक मालिक ने की आत्मदाह की कोशिश
खाली ट्रक का 22000 का चालान करने से आहत ट्रक मालिक ने आरटीओ कार्यालय परिसर में पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। विवेकनगर कबरई निवासी ट्रक मालिक बृजेश विश्वकर्मा का कहना है कि उसका ट्रक कबरई में सड़क किनारे खाली खड़ा था। उसके रोड टैक्स, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस सभी कागजात होने के बाद भी एआरटीओ महोबा में चालान कर दिया।
भारी भरकम चालान किए जाने से वह परेशान है। मामले से चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत को भी अवगत कराया। पीड़ित का कहना है विधायक ने आरटीओ महोबा को फोन भी किया लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। इसके बाद उसने आरटीओ कार्यालय परिसर में पहले पेट्रोल पिया और बाद में शरीर में डालकर आत्मदाह की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे रोका और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।