{"_id":"6a6f7423d99b4c34160baebd","slug":"video-chandeshwar-mahadev-temple-dates-back-to-mahabharata-era-in-mainpuri-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: महाभारत काल का है ये शिव मंदिर, पांडवों ने की थी तपस्या; रात में चंद्रमा की तरह चमकता है शिवलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: महाभारत काल का है ये शिव मंदिर, पांडवों ने की थी तपस्या; रात में चंद्रमा की तरह चमकता है शिवलिंग
सावन के पवित्र महीने में भोलेनाथ के मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। शिव भक्त भोलेनाथ को जल अर्पित कर अपनी मनोकामनाएं मांगेंगे। जिले में कुछ ऐसे मंदिर भी है जिनका इतिहास काफी पुराना है। शहर में ऐसा ही एक मंदिर स्थित है जिसे लोग चांदेश्वर महादेव के नाम से जानते हैं। मान्यता है कि इस मंदिर की स्थापना महाभारत काल में हुई थी। अज्ञातवास के दौरान पांडव और हस्तिनापुर के महामंत्री महात्मा विदुर यहां आए थे और उन्होंने कड़ी साधना व तपस्या की थी। उन्होंने ही इस मंदिर की स्थापना की थी। इसके बाद से यह मंदिर यहां पर मौजूद है। कहा जाता है कि इस मंदिर के नाम का भी एक अलग इतिहास है। लोगों की मान्यता है कि इस मंदिर की शिवलिंग रात्रि में चंद्रमा की तरह चमकती थी, इसीलिए इसका नाम चांदेश्वर महादेव मंदिर रखा गया। सावन के पवित्र महीने में यहां हर सोमवार को करीब 20 से 25 कांवड़िया जल अर्पित करने के लिए आते हैं। भोलेनाथ से वह जो भी मनोकामना मांगते हैं वह अवश्य पूरी होती है। कल सोमवार को यहां पर भारी संख्या में भक्तों की भीड़ और कावड़िया भोलेनाथ की आराधना करने के लिए आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।