बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The power network rests on damaged electric poles, risking accidents every moment.

VIDEO:क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों पर टिका बिजली का नेटवर्क, हर पल हादसे का खतरा

Pankaj Jain पंकज जैन
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:45 PM IST
The power network rests on damaged electric poles, risking accidents every moment.
मैनपुरी। जनपद की बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए हर साल करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। विद्युत निगम की ओर से जर्जर विद्युत पोल और केबल बदलने के साथ ही विद्युत ढांचे को दुरुस्त रखने के दावे किए जाते हैं। इसके बावजूद शहर के कई प्रमुख स्थानों पर क्षतिग्रस्त और जर्जर विद्युत पोल हादसे को न्योता दे रहे हैं। पड़ताल में शहर के कई स्थानों पर ऐसे पोल मिले, जिनकी हालत देखकर कभी भी हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इन पोलों के आसपास से रोजाना बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। कई स्थानों पर इन्हीं क्षतिग्रस्त पोलों से आसपास के घरों और प्रतिष्ठानों को विद्युत आपूर्ति भी की जा रही है। ऐसे में पोल के गिरने या तारों के टूटने की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता है। विद्युत पोल लंबे समय तक खुले वातावरण में रहने से जंग, टूट-फूट और अन्य कारणों से कमजोर हो सकते हैं। ऐसे में समय-समय पर इनकी जांच कराकर कमजोर पोलों को बदलना जरूरी है। केस एक: आश्रम रोड पर जर्जर पोल से खतरा शहर के आश्रम रोड पर लगा विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हालत में है। पोल काफी समय से इसी स्थिति में खड़ा है। इसके आसपास से दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पोल कमजोर होने के कारण इसके गिरने की आशंका बनी रहती है। यदि किसी समय तेज हवा या अन्य कारण से पोल गिर गया तो सड़क से गुजरने वाले लोगों और वाहनों की चपेट में आने की आशंका है। केस दो: स्टेशन रोड पर महीनों से नहीं बदला पोल स्टेशन रोड शहर का प्रमुख मार्ग है। यहां लगा क्षतिग्रस्त विद्युत पोल पिछले कई महीनों से लोगों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। खास बात यह है कि इसी पोल से आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। मुख्य मार्ग होने के कारण यहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पोल की हालत को लेकर कई बार जिम्मेदारों का ध्यान आकर्षित कराया गया। केस तीन: मंडी धर्मदास में शिकायत के बाद भी नहीं बदला पोल मोहल्ला मंडी धर्मदास में भी क्षतिग्रस्त विद्युत पोल लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पोल की स्थिति काफी समय से खराब है। इसकी वजह से आसपास रहने वाले लोगों में भय बना रहता है। मोहल्लेवासियों के अनुसार पोल बदलवाने के लिए कई बार विद्युत विभाग के जिम्मेदारों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। केस चार: दुबे कंपाउंड के बाहर भी खतरा शहर के दुबे कंपाउंड के बाहर लगा विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त स्थिति में है। यह स्थान लोगों की आवाजाही के लिहाज से महत्वपूर्ण है। आसपास भीड़ रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार पोल कमजोर होने के कारण यदि यह गिरा तो आसपास मौजूद लोगों और वाहनों के लिए खतरा पैदा हो सकता है। लोगों ने विद्युत निगम से पोल की जांच कराने और जरूरत पड़ने पर उसे तत्काल बदलने की मांग की है। विद्युत पोलों की समय-समय पर जांच कराई जाती है। जहां भी पोल क्षतिग्रस्त या कमजोर पाए जाते हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर बदलने के निर्देश दिए जाते हैं। शहर में जिन स्थानों पर क्षतिग्रस्त पोल लगे होने की जानकारी सामने आई है, वहां संबंधित अधिकारियों से जांच कराई जाएगी। यदि पोल जर्जर स्थिति में पाए जाते हैं तो उन्हें जल्द बदलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

जीडीए ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ चलाया अभियान

12 Aug 2026

शुक्लागंज: ट्रांसफार्मर खराब होने से 24 घंटे गुल रही दो मोहल्लों की बिजली

11 Aug 2026

शुक्लागंज: सौ साल की मियाद बताई, 11 साल में ही दिखी सच्चाई, नवीन गंगापुल पर कई जगह हो गए गहरे गड्ढे

11 Aug 2026

शामली: पुलिस मुठभेड़ में लूट का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

11 Aug 2026

शामली: शिव चौक पर गूंजा हर-हर महादेव, महाआरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

11 Aug 2026
विज्ञापन

Meerut: पोते के सामने दादा को मारकर खा गए कुत्ते, ग्रामीणों ने किया हंगामा

11 Aug 2026

कानपुर: बदमाश को किया जिला बदर, बिठूर पुलिस ने की कार्रवाई

11 Aug 2026
विज्ञापन

फरीदाबाद में विष्णु एन्क्लेव और पंचशील में जर्जर सड़क और सीवर ओवरफ्लो से तंग लोगों ने लगाया जाम

11 Aug 2026

कानपुर: नशेबाजों ने युवक को दौड़ाकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

11 Aug 2026

कानपुर चिड़ियाघर में 18 दिन बाद फिर मरीं सैकड़ों मछलियां

11 Aug 2026

सादाबाद के कुंजलपुर में ट्रांसफार्मर फाल्ट से एक की मौत, दो झुलसे

11 Aug 2026

किशोर ने दौड़ा-दौड़ाकर तलवार से किए वार, VIDEO

11 Aug 2026

Tehri: सेंदुल में घर के ताले तोड़कर लाखों के आभूषण और 70 हजार की नकदी चोरी, ग्रामीणों में दहशत

11 Aug 2026

डीसी साहब... मेरे चाचा-ताऊ जमीन का कब्जा कर रहे हर बार शिकायत थाने में अटक रही

11 Aug 2026

करनाल एसडीएम कार्यालय में आग... फाइलें और फर्नीचर सहित सबकुछ जलकर राख

11 Aug 2026

कानपुर: जीआईसी परिसर में 4.92 करोड़ के इंडोर मिनी स्टेडियम के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

11 Aug 2026

फतेहपुर: नाले से कब्जा हटवाने पहुंचे लेखपाल को चप्पलों से पीटा, दो महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

11 Aug 2026

HPRCA Exam Centre: फर्जी आवेदन से परीक्षा केंद्र बदलवाने का आरोप, आयोग की शिकायत पर युवती और रिश्तेदार पर केस

बल्लभगढ़ में कोर्ट के आदेश पर HSVP ने सड़क पर खड़ी की सीमेंट की दीवार

11 Aug 2026

फरीदाबाद में शहीद मनोज कुमार को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

11 Aug 2026

शराब की पेटियों के बीच जाम और डांस: अंजनिया के कथित शराब गोदाम का वीडियो वायरल, आबकारी विभाग पर उठे सवाल

11 Aug 2026

Baghpat: राहुल गांधी को पीएम बनाने की मन्नत लेकर पिता, बेटा और पोता लाए कांवड़

11 Aug 2026

सोनीपत पावर ग्रिड के खिलाफ किसानों का धरना 64वें दिन भी जारी, बोले- पहले पूरा भुगतान, फिर काम

11 Aug 2026

सोनीपत शहीदों की याद में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, प्रदेशाध्यक्ष रही शामिल

11 Aug 2026

तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, भारत माता के जयकारों से गूंजा जींद

11 Aug 2026

सोनीपत ब्रिगेडियर ओपी चौधरी के निधन से इनेलो परिवार को अपूर्णीय क्षति : अभय सिंह चौटाला

11 Aug 2026

पाश्तून रेस्टोरेंट के बेसमेंट में लगी आग, तीन दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

शिक्षक एमएलसी चुनाव में जुटे सपा नेता बरेली मंडल प्रभारी ने किया जीत का दावा

11 Aug 2026

CG: महावीर कोलवाशरी से 19.75 टन कोयले का गबन, लंबे समय से फरार दो आरोपी गिरफ्तार

11 Aug 2026

Damoh News: कलेक्शन राशि लूट का खुलासा, फरियादी ही निकला मास्टरमाइंड, दो साथियों के साथ रची थी लूट की साजिश

11 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed