{"_id":"69970214ac8f69ef14082911","slug":"video-after-death-of-four-youths-in-an-accident-in-mathura-officials-reached-spot-for-inspection-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रजबहे में कार डूबने से हुई थी चार युवकों की माैत, माैके पर निरीक्षण के लिए पहुंचे अधिकारी; सड़क की डिजाइन में मिली खामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रजबहे में कार डूबने से हुई थी चार युवकों की माैत, माैके पर निरीक्षण के लिए पहुंचे अधिकारी; सड़क की डिजाइन में मिली खामी
मथुरा के मगोर्रा थाना क्षेत्र के नगला देविया में एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की जान चली गई। रजबहे में कार डूबने से हुई इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा के प्रति बरती जा रही लापरवाही को उजागर किया है। बृहस्पतिवार को परिवहन अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। निरीक्षण में कई खामियां मिली। एआरटीओ प्रवर्तन सतेंद्र सिंह ने ग्रामीणों से वार्ता की। निरीक्षण में सड़क मार्ग में जिस प्रकार मोड़ है उसको देखते हुए बाईपास की डिजाइन गलत तरीके से की गई। घटनास्थल के आसपास प्रकाश व्यवस्था नही है। स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है। आने जाने वाले दोनों सड़क मार्ग सही नहीं है। एआरटीओ सतेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना के बाद निरीक्षण किया गया है। घटनास्थल पर सड़क मार्ग में तीव्र मोड़ है। सड़क की डिजाइन सही तरीके से नहीं की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।