{"_id":"67cd4cf9a4ed4113060f907d","slug":"video-criminal-with-bounty-of-rs-1-lakh-killed-in-police-encounter","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हुलिया बदलने में माहिर था असद...यूपी सहित तीन राज्यों में आतंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हुलिया बदलने में माहिर था असद...यूपी सहित तीन राज्यों में आतंक
हुलिया बदलकर डकैती-हत्या और लूट की वारदता को अंजाम देने वाला एक लाख का इनामी बदमाश फाती उर्फ असद (48) को मथुरा स्पेशल टास्क और रिवॉर्ड टीम ने रविवार तड़के मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। अरोपी के खिलाफ प्रदेश समेत तीन राज्यों में विभिन्न धाराओं में मुकदमें दर्ज हैं। तीनों राज्य की पुलिस को लंबे समय से आरोपी की तलाश में जुटी थी। डीआईजी शैलेश पांडेय ने बताया- रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि थाना हाईवे के कृष्णा कुंज कॉलोनी के एक घर में फाती अपने 3 साथियों के साथ छिपा है। एसओजी व हाईवे पुलिस ने घर की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली फाती के लग गई। खून से लथपथ होकर वह जमीन पर गिर पड़ा। उसे नजदीक अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।