{"_id":"6a85954af018d84527056431","slug":"video-farmers-in-mathura-are-furious-over-the-shortage-of-fertilizers-and-boycott-the-kisan-diwas-program-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा में खाद की किल्लत पर भड़के किसान, किसान दिवस कार्यक्रम का किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा में खाद की किल्लत पर भड़के किसान, किसान दिवस कार्यक्रम का किया बहिष्कार
मथुरा में किसान दिवस कार्यक्रम के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब किसानों ने खाद की किल्लत और कालाबाजारी का मुद्दा उठाया। एआर कोऑपरेटिव के जवाब से असंतुष्ट किसानों ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया और जमीन पर बैठकर धरना शुरू कर दिया। किसानों ने एआर कोऑपरेटिव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
वीओ: मथुरा में कृषि विभाग की ओर से बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र में किसान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में जिलेभर से पहुंचे किसानों ने खाद की किल्लत और कालाबाजारी का मुद्दा उठाया। किसानों का आरोप था कि उन्हें जरूरत के मुताबिक खाद नहीं मिल रही है और खाद की कालाबाजारी की शिकायतों पर भी प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही।
किसानों के सवालों पर एआर कोऑपरेटिव के जवाब से किसान संतुष्ट नहीं हुए। इसके बाद किसानों का आक्रोश बढ़ गया। आक्रोशित किसानों ने किसान दिवस कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया और मौके पर ही जमीन पर बैठकर धरना शुरू कर दिया।
इस दौरान किसानों ने एआर कोऑपरेटिव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। काफी देर तक अधिकारी किसानों को समझाने और उनकी नाराजगी दूर करने का प्रयास करते रहे।
धरने में भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर, देवेंद्र पहलवान, उदयवीर सरपंच, अवधेश रावत, मुकेश सिंह रावत और प्रोफेसर नवाब सिंह समेत कई किसान मौजूद रहे। वहीं जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार सिंह और कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष वाईके शर्मा भी मौके पर मौजूद रहे।
एंकर टैग: फिलहाल किसानों की मांग है कि खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ कालाबाजारी पर प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि किसानों को फसल के समय खाद के लिए परेशान न होना पड़े।
बाइट : राजकुमार तोमर, उदयवीर सरपंच
किसानों के आक्रोश के बारे में जब ए आर कोऑपरेटिव से वार्ता करने का प्रयास किया तो वह लगातार सवालों से बचते रहे। बमुश्किल पीछा करते वक्त उन्होंने सवालों के गोल-माल और उल्टे सीधे जवाब दिए।
बाइट : ए आर कोऑपरेटिव अभिषेक मिश्रा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।