{"_id":"6a070be86d749762aa080cd1","slug":"video-massive-fire-breaks-out-in-moving-truck-on-highway-in-mathura-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चलते ट्रक में लगी भीषण आग, हाईवे पर मच गई अफरातफरी; जल गईं बैटरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चलते ट्रक में लगी भीषण आग, हाईवे पर मच गई अफरातफरी; जल गईं बैटरियां
मथुरा में दिल्ली-मथुरा नेशनल हाईवे-19 पर शुक्रवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब आगरा से दिल्ली की ओर जा रहे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। घटना जैत थाना क्षेत्र के तरंग सोसायटी के समीप की है। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रक को काफी नुकसान पहुचा है। उसमें रखी बैटरियां जल गईं। ट्रक आगरा की ओर से दिल्ली जा रहा था। शुक्रवार सुबह तरंग सोसायटी के पास अचानक ट्रक के केबिन से धुआं उठने लगा। चालक ने जब तक कुछ समझा, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बताया जा रहा है कि ट्रक में हुए शॉर्ट सर्किट (स्पार्किंग) की वजह से आग भड़की थी। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलते ही थाना जैत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड को सूचित किया। दमकल की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से ट्रक को क्रेन की मदद से हाईवे के किनारे कराकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस के अनुसार ट्रक चालक शरद पुत्र रूप सिंह, निवासी बन्दपुरा (ललितपुर) सुरक्षित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।