{"_id":"66fe7d4a29f98f8c3000fdd5","slug":"video-mathara-ma-manaya-gaya-maharaja-agarasana-jayata-mahatasava-sasakataka-karayakarama-na-maha-mana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मथुरा में मनाया गया महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मथुरा में मनाया गया महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
मथुरा में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत बृहस्पतिवार को होली गेट स्थित तिलक द्वार अग्रवाल धर्मशाला में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी प्रमोद गर्ग कसेरे और सभा के मुख्य चुनाव अधिकारी जयंती प्रसाद अग्रवाल अध्यक्ष अशोक बंसल धर्मशाला के अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल मांट वाले प्रधानमंत्री मुरारी सराफ नेताजी वह अन्य अग्रवाल समाज के पदाधिकारी द्वारा झंडारोहण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। तदुपरांत महाराजा अग्रसेन के चित्र के सम्मुख दीप प्रचलित किया गया और कार्यक्रम में आए विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल मांट वालों ने बताया कि कार्यक्रम में आए हुए प्रमुख समाजसेवी और लोगों का पटुका ओढ़ाकर स्वागत किया गया। वहीं प्रधानमंत्री मुरारी सराफ नेताजी ने बताया की मथुरा शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं द्वारा कार्यक्रम में मनमोहक संस्कृत प्रस्तुतियां दी गई और छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।