{"_id":"688a14d6e1f5e7222d08b564","slug":"video-tractor-trolley-overturned-after-losing-control-2025-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, चालक ने कूदकर बचाई जान
मथुरा के साैंख में ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसकी चपेट में आकर जूस की दुकान का टीन शेड टूट गया। चालक ने ट्रैक्टर से कूदकर जान बचाई। हादसा जाजन पट्टी मार्ग पर चले रहे चौड़ीकरण के चलते हुआ। गांव मगोर्रा निवासी पूरन सिंह मंगलवार को अपने ट्रैक्टर ट्राॅली में बजाना के एक निजी भट्ठे से ईंट भर कर गांव जा रहे थे। पिछले कई दिनों से जाजन पट्टी मार्ग का चल रहे सड़क चौड़ीकरण के चलते ठेकेदार द्वारा सड़क की एक साइड को खोद कर डाल दिया गया है। ट्राॅली मथुरा तिराहा से मोड़ने के दौरान अनियंत्रित हो गई। पलटने से जूस की दुकान का टीन शेड टूट गया। पूर्व में भी घटनास्थल पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।