Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mathura News
›
Yamuna Expressway accident... The road traffic management team conducted an investigation and inspected the burnt vehicles
{"_id":"6942af54b1ac9cf16107f5b5","slug":"video-yamuna-expressway-accident-the-road-traffic-management-team-conducted-an-investigation-and-inspected-the-burnt-vehicles-2025-12-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यमुना एक्सप्रेसवे हादसा...रोड ट्रैफिक मैनेजमेंट की टीम ने की जांच, जली हुई गाड़ियों को देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यमुना एक्सप्रेसवे हादसा...रोड ट्रैफिक मैनेजमेंट की टीम ने की जांच, जली हुई गाड़ियों को देखा
मथुरा के बलदेव में मंगलवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हुआ। इसमें 13 लोग जिंदा जल गए थे। बुधवार को इंस्टीट्यूट ऑफ रोड ट्रैफिक मैनेजमेंट, फरीदाबाद की फोरेंसिक टीम माैके पर पहुंची। एचओडी डाॅ. श्रुति गुप्ता के नेतृत्व में पहुंची टीम ने विभिन्न बिंदुओं पर जांच पड़ताल की। सहयोगी अभिनव सिंह ने हर जली व अधजली गाड़ी का निरीक्षण किया। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत, सीओ संजीव राय, थानाध्यक्ष रंजना सचान से घटना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने गाड़ियों की बदतर हालात के विभिन्न एंगल से फोटो लिए और जानकारी एकत्रित की। डाॅ. श्रुति गुप्ता ने बताया अभी जांच पड़ताल जारी है। कुछ लोगों के बयान लिए हैं। अभी और लोगों से जानकारी एकत्रित की जाएगी, तब वास्तविक स्थिति पता चलेगी। उन्होंने कहा घटना तो होती है, लेकिन इतने बड़े पैमाने पर आग लगने का पता लगाया जा रहा है। जल्द जांच पूरी होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।