{"_id":"69baac0a135144db680fecbc","slug":"video-aap-workers-stage-protest-demand-removal-of-smart-meters-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, कहा- हटाया जाए स्मार्ट मीटर; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, कहा- हटाया जाए स्मार्ट मीटर; VIDEO
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को स्मार्ट मीटर की अव्यवस्थित व्यवस्था, गलत बिजली बिल, अवैध वसूली सहित तमाम समस्याओं को लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।
प्रदर्शनकाारियों का कहना था कि लूम संचालन से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं के चलते बुनकरों की आजीविका पर सीधा खतरा उत्पन्न हो गया है। यदि समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो यह स्थिति और भी भयावह हो सकती है। जिले के बुनकरों के यहां लगाए गए स्मार्ट मीटर को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। क्योंकि इससे अनियंत्रित और अत्यधिक बिलिंग की समस्या उत्पन्न हो रही है। वर्तमान अटल बिहारी वाजपेयी योजना 2023 को तत्काल निरस्त कर पूर्व की 2006 बुनकर विद्युत फ्लैट रेट योजना को पुनः लागू किया जाए। घरेलू कनेक्शन के नाम पर बुनकरों के साथ की जा रही अवैध वसूली, उत्पीड़न एवं दबाव को तत्काल बंद किया जाए। बुनकरों के लूम के लोड को व्यावहारिक रूप से बढ़ाया जाए। काटी मशीन, कूलर, एग्जॉस्ट फैन, लाइट, सीलिंग फैन एवं पत्ते की नमी दूर करने के लिए प्रयुक्त लाल मर्करी को लोड में शामिल किया जाए। जिले में लगातार आ रहे गलत और अत्यधिक बिजली बिलों में तत्काल सुधार किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।