Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mau News
›
VIDEO : Administrative orders ineffective in Mau Shops remained open even on the day of weekly closure
{"_id":"67a89fe4ffa12356dc020daf","slug":"video-administrative-orders-ineffective-in-mau-shops-remained-open-even-on-the-day-of-weekly-closure","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मऊ में प्रशासनिक आदेश बेअसर : साप्ताहिक बंदी के दिन भी धड़ल्ले से खुली रहीं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मऊ में प्रशासनिक आदेश बेअसर : साप्ताहिक बंदी के दिन भी धड़ल्ले से खुली रहीं दुकानें
मऊ जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने शहर में रविवार को साप्ताहिक बंदी घोषित की है। लेकिन दुकानदारों पर इसको कोई असर नहीं। आदेश को दरकिनार करके नगर में रविवार को साप्ताहिक बंदी के बीच सैकड़ो दुकानें खुली रहीं।
शहर में साप्ताहिक बंदी के दिन सहादतपुरा,अलीबिल्डिंग,रोडवेज, सिधी कालोनी,घास बाजार,औरंगाबाद,मिर्जाहादीपुरा, भीटी बाजार में दुकानें खुली रहीं। नगर के घास बाजार स्थित सराफा बाजार का हाल यह रहा कि आधा शटर खोलकर स्वर्ण आभूषणों की बिक्री की जाती रही। वहीं सिंधी कालोनी में कपड़े और साइकिल आदि ब्रिक्री की दुकानें खुली रहीं। यही आलम नगर के सहादतपुरा अलीबिल्डिंग का भी रहा। यहां भी दुकानें आधी खुली मिली। जहां पर ग्राहक खरीदारी करते दिखे।। हालत यह थी कि शाम होते ही इक्का-दुक्का जो दुकानें दिन में बंद रहीं वो भी खुल गई। कुछ दुकानदारों ने बताया कि ग्राहकों के दबाव पर दुकान खोलनी पड़ती है।इन सबके बीच कुछ दुकानें बंद भी मिली। बीते 23 जनवरी को जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र द्वारा नगर में रविवार को साप्ताहिक बंदी का आदेश दिया गया था।
सहायक श्रमआयुक्त प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि मऊ नगर में साप्ताहिक बंदी रविवार को जिलाधिकारी के आदेश पर नियत की गई है। जिसके अनुपालन के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। फिर अगर कोई आदेश की अवहेलना करते हुए साप्ताहिक बंदी के दिन दुकान खोला पाया जाएगा।उस पर जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।