{"_id":"67ee80114615f4cd2406a7e1","slug":"video-mp-raised-question-regarding-ghosi-lok-sabha-sought-details-of-dtc-centre-in-up-2025-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : घोसी लोकसभा को लेकर सांसद ने उठाया सवाल.. UP में डीटीसी केंद्र का ब्योरा मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : घोसी लोकसभा को लेकर सांसद ने उठाया सवाल.. UP में डीटीसी केंद्र का ब्योरा मांगा
घोसी सांसद राजीव राय ने गुरुवार को घोसी लोकसभा से जुड़े प्रश्न को उठाया। घोसी सांसद राजीव राय ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से प्रश्न करते हुए पूछा कि उत्तर प्रदेश में कुल कितने डीटीसी केंद्र खुले हैं, और उसमें मऊ और बलिया भी शामिल है या नहीं ? साथ ही साथ घोसी सांसद राजीव राय ने ट्रक ड्राइवर्स के मुद्दों को उठाते हुए कहा की ट्रक ड्राइवर लगातार अतिरिक्त समय तक वाहनों को चलाते हैं, जिसके कारण आए दिन उनके मौत की सूचनाएं भी मिलती रहती हैं, क्या सरकार उनकी सुविधाओं के लिए कुछ काम कर रही है, क्या सरकार द्वारा कोई ऐसी योजना लाई जा रही है, जिसमें ट्रक ड्राइवर्स को एक निश्चित समय के लिए ही वाहन चलाने की अनुमति दी जाए, और उनके ड्राइविंग लाइसेंस पर किसी तरीके की ऐसी इंश्योरेंस की व्यवस्था की जाए जिससे उनके साथ दुर्घटना होने पर उन्हें या उनके परिवार को मुआवजा मिल सके ?।
इसके जवाब में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री ने कहा कि सरकार ट्रक ड्राइवर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रकों के केबिन को एसी युक्त लाने पर विचार कर रही है। घोसी सांसद के प्रश्न का समर्थन करते हुए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री ने कहा कि आपका प्रश्न जायज है।केंद्रीय परिवहन मंत्री ने घोसी सांसद राजीव राय से कहा कि आप भी अपने क्षेत्र से संबंधित प्राइवेट प्रपोजल ले आइए, मैं निश्चित रूप से उसे पूरा करूंगा । घोसी सांसद से केंद्रीय मंत्री ने घोसी लोकसभा में ट्रेनिंग सेंटर, स्क्रैपिंग सेंटर्स के प्रस्ताव लाने को कहा है जिसे वह पूरा करेंगे। घोसी सांसद की सक्रियता इन दोनों पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।