{"_id":"6a549c4a5890a19fe905ed72","slug":"video-overnight-rain-water-enters-homes-no-space-to-cook-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"रातभर की बारिश, घरों में घुसा पानी, खाना बनाने के लिए जगह नहीं; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रातभर की बारिश, घरों में घुसा पानी, खाना बनाने के लिए जगह नहीं; VIDEO
फतहपुर मंडाव ब्लॉक के मोलनापुर मिश्रौली के महुआनी पुरवा में शनिवार की रात हुई तेज बारिश के बाद घरों में पानी भर गया। नाली ओवरफ्लो होने से सभी रास्तों पर जलभराव हो गया, जिससे ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी हुई। ग्रामीणों ने घर के अंदर से पानी निकालने के लिए पंपसेट और मोटर का सहारा लिया। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार की सुबह गांव में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे सुग्रीव चौहान, अनिल चौहान, रामअवतार चौहान, रविंद्र चौहान, अखिलेश चौहान, गुलाब चौहान, अरुण चौहान, राधेश्याम चौहान, उदयभान, लोरिक, सुदर्शन, सुदामा आदि लोगों ने बताया कि गांव में जलनिकासी की समस्या वर्षों पुरानी है, लेकिन जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग की लापरवाही के कारण स्थायी समाधान नहीं हो सका। हर हर साल बरसात में घरों में पानी घुस जाता है। कभी कभी तीन चार दिन लगातार बारिश होने से पानी भरा रहता है, जिसके चलते खाना बनाने के लिए जगह नहीं बचता है।
बताया कि पुरवा में जलभराव का मुख्य कारण यह है कि गांव के उत्तर दिशा में स्थित बंधे के पास जाकर बारिश का पानी रुक जाता है बाहर नहीं निकल पाता। बंधे की ऊंचाई गांव रिहायशी इलाके से अधिक होने के कारण पानी की प्राकृतिक निकासी पूरी तरह बाधित हो जाती है। ग्राम प्रधान से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि जलनिकासी की समस्या के समाधान के लिए प्रयास किया था, लेकिन कुछ स्थानीय लोगों के विरोध के कारण कार्य पूरा नहीं हो सका। बताया कि संबंधित बंधा सिंचाई विभाग के अधीन है। विभाग का कहना है कि बंधे को काटकर या उसके बीच से नाली का निर्माण नहीं कराया जा सकता, क्योंकि इससे बाढ़ के दौरान बंधा कमजोर होने और टूटने का खतरा बढ़ सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।