{"_id":"674472106e3201a5f4048ebb","slug":"video-traffic-awareness-rally-held-in-mau-road-safety-rules-explained","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मऊ में निकली यातायात जागरूकता रैली, सड़क सुरक्षा के नियम बताए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मऊ में निकली यातायात जागरूकता रैली, सड़क सुरक्षा के नियम बताए गए
रोटरी क्लब मऊ के तत्वावधान में नवंबर माह में निकली यातायात जागरुकता रैली को सोमवार को पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने नगर के ग़ाज़ीपुर तिराहा पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यातायात जागरुकता रैली नगर के ग़ाज़ीपुर तिराहा,आजमगढ़ मोड़, सहादतपुरा, मुंशीपुरा ,मिर्जाहादीपुरा ,औरंगाबाद, टीसीआई मोड़, बलिया मोड़,भीटी, बाईपास,फातिमा मोड़ से ग़ाज़ीपुर तिराहा आकर समाप्त हुई। रैली में आईएमए, जेपी हीरो, शादाब अंसारी टीवीएस, चंद्रा बजाज एजेंसी और यातायात पुलिसकर्मी भी मोटरसाइकिल और कार लेकर शामिल रहे। रैली को मुख्य अतिथि एसपी इलामारन जी ने बिना हेलमेट जा रहे एक युवक को हेलमेट भी प्रदान किया। रैली में रोटरी क्लब मऊ के अध्यक्ष प्रदीप सिंह, सचिव पुनीत श्रीवास्तव, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एससी तिवारी और सचिव डॉ. कंचन लता ने मुख्यअतिथि एसपी इलामरन जी काे अंगवस्त्रम, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर एसपी इलामारन जी ने कहा कि रोटरी क्लब का कार्य काफी सराहनीय है। हम सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।