{"_id":"69aec323515f4b2e320c87c0","slug":"video-yogi-adityanath-is-linked-to-hindu-faith-objectionable-statements-will-not-be-tolerated-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"योगी आदित्यनाथ से जुड़ी है हिंदू आस्था, नहीं बर्दास्त होगा आपत्तिजनक बयान; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी आदित्यनाथ से जुड़ी है हिंदू आस्था, नहीं बर्दास्त होगा आपत्तिजनक बयान; VIDEO
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता पर बिहार के मौलाना अब्दुल सलीम की आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को पत्रक देकर कार्रवाई की मांग किया। योगी सेेवक अजय सिंह ने कहा कि मौलाना अब्दुल सलीम को सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक बयान वायरल हो रहा है। कहा कि योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री के साथ साथ गोरक्ष पीठाधीश्वर भी हैं, उनसे हिंदुओं की आस्था जुड़ी हुई है। उन पर और उनकी माताजी के ऊपर की गयी टिप्पणी से हिन्दू समाज आहत है। मौलाना अब्दुल सलीम का बयान उसकी जेहादी मानसिकता को दर्शाता है। योगी आदित्यनाथ व उनके परिवार के ऊपर की गई किसी भी आपत्तिजनक टिप्पणी को हिन्दू युवा वाहिनी बर्दास्त नहीं करेगी। डॉ. मिथलेश चौरसिया ने कहा पूज्य योगी जी सनातन धर्म ध्वजा वाहक है, जिस तरह से प्रदेश में गौ हत्या करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करके प्रतिबंध लगाया है, उससे जेहादी मानसिकता के लोग बौखला गए हैं। ज्ञापन देने वालों में गुलशन चौहान बालाजी, रिंकू गोश्वामी, महावीर विश्वकर्मा, प्रेमसागर निषाद, अशोक यादव, भूपेंद्र सिंह, अंगद सिंह, सुनील कुमार, धीरेंद्र सैनी, मनीष राजभर, विवेक, चंदन, विपुल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।