{"_id":"6a32daa3c7b19c5d2b0e4d61","slug":"video-80-girl-students-practiced-surya-namaskar-as-part-of-international-yoga-week-sangam-2026-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह संगम 2026 के तहत 80 छात्राओं ने किया सूर्य नमस्कार का अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह संगम 2026 के तहत 80 छात्राओं ने किया सूर्य नमस्कार का अभ्यास
मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह योग संगम 2026 के तहत योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 80 छात्राओं ने सामूहिक सूर्य नमस्कार अभ्यास में भाग लिया। कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम की संयोजिका भावना मित्तल और दीपा त्यागी एवं कीर्ति धामा ने सूर्य नमस्कार का सामूहिक अभ्यास करवाया। इसके बाद मंत्रोच्चारण और विभिन्न प्राणायाम क्रियाओं का अभ्यास हुआ। छात्राओं और शिक्षिकाओं ने सूर्य नमस्कार के 12 चरणों का अभ्यास किया। छात्राओं की अधिक संख्या के कारण शिविर दो शिफ्ट में आयोजित हुआ। ये शिफ्ट सुबह 6 से 7 बजे और सुबह 10 से 12 बजे तक हुआ। योग विभाग की छात्राओं ने एनसीसी और शारीरिक शिक्षा विभाग की छात्राओं के साथ मिलकर पर्यावरण सेवा की। संयोजिका भावना मित्तल ने बताया कि इनका उद्देश्य छात्राओं में योगाभ्यास, सेवा भाव और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इससे उन्हें एक अच्छा जीवन जीने और पौधों के संरक्षण की प्रेरणा मिलेगी। शिविर में अंजलि, निधि, प्रीति, अंशिका, वर्तिका, मनीषा और नीरज कुमार का सहयोग रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।