{"_id":"6a859011708cc5c8aa06f772","slug":"video-meerut-international-technical-seminar-held-at-sports-india-expo-2026-in-meerut-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: स्पोर्ट्स इंडिया एक्सपो 2026 में अंतरराष्ट्रीय तकनीकी सेमिनार, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग समेत कई मुद्दों पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: स्पोर्ट्स इंडिया एक्सपो 2026 में अंतरराष्ट्रीय तकनीकी सेमिनार, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग समेत कई मुद्दों पर चर्चा
मेरठ के परतापुर बाईपास स्थित ब्रेवरा कन्वेंशन सेंटर में बुधवार को स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग फोरम की ओर से स्पोर्ट्स इंडिया एक्सपो 2026 के तहत अंतरराष्ट्रीय तकनीकी सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार में भारत के साथ अमेरिका, श्रीलंका, चीन और ताइवान से पहुंचे 50 वक्ताओं समेत सैकड़ों प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग और एआई पर चर्चा
सेमिनार में स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, तकनीकी टेक्सटाइल, स्वदेशी खेल उपकरण, स्पोर्ट्स फुटवियर, पर्यावरण अनुकूल पैकेजिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर चर्चा हुई। इसके अलावा कौशल विकास, एमएसएमई और ओडीओपी योजनाओं को लेकर भी विचार साझा किए गए।
वैश्विक बाजार में पहचान बनाने पर जोर
वक्ताओं ने कहा कि मेरठ देश का प्रमुख खेल सामान निर्माण केंद्र है। आधुनिक तकनीक, बेहतर गुणवत्ता और कौशल विकास पर ध्यान देकर स्थानीय निर्माता वैश्विक बाजार में अपनी मजबूत पहचान बना सकते हैं। सेमिनार में खेल उद्योग को नई तकनीक से जोड़ने और उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।