Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Meerut: Preparations Intensify for Van Mahotsav, Massive Plantation Drive Planned on 80 Hectares in Khedi Kalan
{"_id":"6a216f8f6022b3c930098ad6","slug":"video-meerut-preparations-intensify-for-van-mahotsav-massive-plantation-drive-planned-on-80-hectares-in-khedi-kalan-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: वन महोत्सव की तैयारियां तेज, खेड़ी कलां में 80 हेक्टेयर भूमि पर होगा वृहद पौधारोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: वन महोत्सव की तैयारियां तेज, खेड़ी कलां में 80 हेक्टेयर भूमि पर होगा वृहद पौधारोपण
हस्तिनापुर क्षेत्र में वन महोत्सव सप्ताह के तहत प्रस्तावित वृहद पौधारोपण अभियान को लेकर वन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को गंगा किनारे स्थित खेड़ी कलां गांव में चिन्हित सरकारी भूमि की जुताई और सीमांकन का कार्य राजस्व विभाग की मौजूदगी में पूरा कराया गया।
वन विभाग के अनुसार बधवा, बधवी और खेड़ी कलां गांवों में अब तक लगभग 150 हेक्टेयर सरकारी भूमि चिन्हित की जा चुकी है। इनमें से करीब 80 हेक्टेयर भूमि विभाग के कब्जे में लेकर पौधारोपण की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वैधानिक चेतावनी संबंधी बोर्ड भी लगाए गए हैं।
वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि जुलाई के प्रथम सप्ताह में वन महोत्सव के दौरान बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए विभागीय नर्सरियों में औषधीय, फलदार और छायादार प्रजातियों के पौधे तैयार किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता का संवर्धन और पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत बनाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।