{"_id":"6a929c69c3cd8c4e6d047726","slug":"video-meerut-sudamas-devotion-won-sri-krishnas-heart-devotees-were-moved-to-emotion-during-the-narration-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरठ: सुदामा की भक्ति ने जीता श्रीकृष्ण का हृदय, कथा में भावविभोर हुए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: सुदामा की भक्ति ने जीता श्रीकृष्ण का हृदय, कथा में भावविभोर हुए श्रद्धालु
गढ़ रोड स्थित राज राजेश्वरी मंडप में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के सप्तम दिवस बाल कथा व्यास पंडित अंश वशिष्ठ महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के 16108 विवाह का वर्णन किया। सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, दत्तात्रेय चरित्र, भगवान श्रीकृष्ण के स्वधाम गमन तथा विभिन्न पुराणों की श्लोक संख्या का भावपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक वर्णन किया। कथा व्यास ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने भौमासुर के बंधन से मुक्त हुईं 16,100 कन्याओं को सामाजिक सम्मान प्रदान करते हुए उन्हें अपनी शरण में स्वीकार किया। भगवान की योगमाया ऐसी थी कि वे प्रत्येक रानी के साथ अलग-अलग महलों में एक साथ उपस्थित रहते थे। यह भगवान की दिव्य शक्ति एवं सर्वव्यापकता का प्रमाण है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।