{"_id":"69c66f1591b2dc1eea09b730","slug":"video-meerut-sunil-bharala-welcomes-supreme-courts-stand-on-religious-conversion-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण पर सुप्रीम कोर्ट के रुख का स्वागत, सुनील भराला बोले– लालच या दबाव से कराया गया धर्म परिवर्तन अस्वीकार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण पर सुप्रीम कोर्ट के रुख का स्वागत, सुनील भराला बोले– लालच या दबाव से कराया गया धर्म परिवर्तन अस्वीकार्य
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक सुनील भराला ने धर्मांतरण के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख का स्वागत किया है।
उन्होंने कहा कि अदालत के इस रुख से स्पष्ट संदेश गया है कि लालच, प्रलोभन या दबाव के जरिए कराया गया धर्मांतरण किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं होगा। भराला ने कहा कि लंबे समय से देश में यह चिंता जताई जा रही थी कि धर्म परिवर्तन पूरी तरह स्वेच्छा से हो रहा है या इसके पीछे किसी प्रकार का दबाव या प्रलोभन काम कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से इस विषय पर स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो गई है।
उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग को दिए गए संवैधानिक अधिकार ऐतिहासिक सामाजिक विषमताओं को ध्यान में रखते हुए प्रदान किए गए हैं। यदि कोई व्यक्ति धर्म परिवर्तन करता है तो उसकी सामाजिक स्थिति में बदलाव आता है, ऐसे में उससे संबंधित नियमों का पालन होना आवश्यक है।
सुनील भराला ने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, जहां सभी धर्मों का सम्मान किया जाता है और हर नागरिक को अपनी आस्था के अनुसार धर्म अपनाने की स्वतंत्रता है। लेकिन यह स्वतंत्रता तभी तक मान्य है, जब तक उसमें किसी प्रकार का लालच, दबाव या धोखे का तत्व शामिल न हो। उन्होंने इसे सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इससे समाज में पारदर्शिता, विश्वास और समानता को बढ़ावा मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।