Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Pradhan Mantri Vikasit Rozgar Yojana: Target of creating 3.5 crore jobs in two years; live broadcast of the PM's event scheduled for June 19 to be held in Meerut
{"_id":"6a32da90aefd04580c0e3a9c","slug":"video-pradhan-mantri-vikasit-rozgar-yojana-target-of-creating-35-crore-jobs-in-two-years-live-broadcast-of-the-pms-event-scheduled-for-june-19-to-be-held-in-meerut-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री विकसित रोजगार योजना : दो साल में 3.5 करोड़ रोजगार का लक्ष्य, 19 जून को होने वाले पीएम कार्यक्रम का मेरठ में होगा लाइव प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री विकसित रोजगार योजना : दो साल में 3.5 करोड़ रोजगार का लक्ष्य, 19 जून को होने वाले पीएम कार्यक्रम का मेरठ में होगा लाइव प्रसारण
मेरठ। सरकार प्रधानमंत्री विकसित रोजगार योजना के तहत दो साल में 3.5 करोड़ रोजगार देगी। यह योजना कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से जुड़े रोजगार को प्रोत्साहित कर सामाजिक सुरक्षा कवरेज का विस्तार करेगी। यह योजना 1 अगस्त 2025 से प्रभावी हुई है। यह 31 जुलाई 2027 तक सृजित पात्र रोजगारों में 99.446 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ देगी। बुधवार को क्षेत्रीय आयुक्त अंकुर प्रकाश गुप्ता ने प्रेसवार्ता में बताया। उन्होंने कहा कि 1.92 करोड़ लोग प्रथम बार कार्यबल में प्रवेश करने वाले कर्मचारी हैं। 19 जून को दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया उपस्थित रहेंगे। मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। योजना का मुख्य उद्देश्य औपचारिक रोजगार सृजन को बढ़ावा देना है। यह पहली बार रोजगार पाने वाले श्रमिकों को प्रोत्साहित करेगी। ईपीएफओ कवरेज का विस्तार करना भी इसका लक्ष्य है। इस अवसर पर सहारनपुर आयुक्त रोहित मलिक, मुज़फ्फरनगर आयुक्त राजकुमार और सहायक आयुक्त नीतू गुप्ता समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।