{"_id":"6a73615b86c7d985f8082417","slug":"video-nsa-order-issued-against-accused-in-advocate-murder-case-four-months-ago-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"चार माह पहले अधिवक्ता हत्याकांड के आरोपी पर रासुका का आदेश, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माह पहले अधिवक्ता हत्याकांड के आरोपी पर रासुका का आदेश, VIDEO
कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारू का पूरा सदभावना नगर में चार माह पहले टहलने निकले अधिवक्ता राजीव सिंह की गोली मारकर हत्या करने के मामले में आरोपी राजेंद्र सोनकर पर रासुका लगाने का आदेश पारित हो गया है। जिले में रासुका लगाने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले 1990 में रासुका लगाया गया था। दूसरी बार 36 वर्ष बाद अधिवक्ता हत्याकांड के आरोपी पर रासुका लगाया गया।
विंध्याचल थाना क्षेत्र के देवरी गांव के पूर्व प्रधान, प्रधानपति व अधिवक्ता राजीव सिंह (50) शहर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के कटवारू का पूरा स्थित सद्भावना नगर कॉलोनी में कई वर्षों से रह रहे थे। प्रतिदिन की 11 अप्रैल की सुबह व टहलने निकले थे। टहलकर घर वापस आ रहे थे कि सद्भावना नगर चौराहे के पास बाइक से दो लोग पहुंचे। इसमें एक ने तमंचे से उनके सीने में गोली मार दी। पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज से हत्यारोपियों की पहचान कर लिया। हत्यारोपी राजेंद्र सोनकर को रात में ही पुलिस ने पीएसी के पीछे पहाड़ी पर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के दोनों पैर में गोली लगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।