{"_id":"6a31513a42d2207dbc024345","slug":"video-96-units-of-blood-were-donated-at-amar-ujala-foundations-camps-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन के शिविरों में हुआ 96 यूनिट रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन के शिविरों में हुआ 96 यूनिट रक्तदान
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविरों में जिले के 96 महादानियों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। जिला अस्पताल मुरादाबाद, कांठ सीएचसी और बिलारी सीएचसी में लगाए गए शिविरों में जुटे रक्तदाताओं ने जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन देने का संकल्प लिया।
सुबह 10 बजे से शुरू हुए शिविरों में शाम चार बजे तक रक्तदान का सिलसिला चलता रहा। तीनों केंद्रों पर कुल 96 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसे जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में सुरक्षित रखा गया है। यह रक्त थैलेसीमिया, दुर्घटना और अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के उपचार में उपयोग किया जाएगा।
जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को इस महादान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, क्योंकि इससे किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।