{"_id":"6a7701c50e7d09d58601e06c","slug":"video-kanwar-yatra-2026-muzaffarnagar-police-urge-devotees-to-follow-traffic-rules-for-safe-journey-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा 2026: पुलिस की शिवभक्तों से सुरक्षित यात्रा की अपील, यातायात नियमों का पालन करने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा 2026: पुलिस की शिवभक्तों से सुरक्षित यात्रा की अपील, यातायात नियमों का पालन करने को कहा
कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस ने सुरक्षा और जनजागरूकता अभियान तेज कर दिया है। एसएसपी संजय वर्मा और सीओ नई मंडी सुनील कुमार ने शिवभक्तों से यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करने की अपील की है।
सीओ सुनील कुमार ने कांवड़ियों से प्रशासन और पुलिस के दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा। उन्होंने तेज गति और जल्दबाजी से बचने की अपील करते हुए डीजे और ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे वाहनों को निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित करने का अनुरोध किया।
पुलिस ने कांवड़ियों से सड़क पर भीड़ न लगाने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा गया है।
पुलिस के अनुसार किसी भी समस्या की स्थिति में कांवड़िये निकटतम पुलिसकर्मी से संपर्क कर सकते हैं या डायल-112 की मदद ले सकते हैं। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर कांवड़ मार्ग पर पुलिस की लगातार निगरानी जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।