{"_id":"67c5b2a533afa2275e0996a2","slug":"video-up-board-exam-was-conducted-under-strict-supervision-in-muzaffarnagar","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मुजफ्फरनगर में कड़ी निगरानी में कराई गई यूपी बोर्ड की परीक्षा, गणित के पेपर ने छात्रों को उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मुजफ्फरनगर में कड़ी निगरानी में कराई गई यूपी बोर्ड की परीक्षा, गणित के पेपर ने छात्रों को उलझाया
डिंपल सिरोही
Updated Mon, 03 Mar 2025 07:16 PM IST
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा में सोमवार को कई विषयों की परीक्षाएं हुई। परीक्षा केंद्रों पर
अधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच की। विद्यार्थियों को कड़ी निगरानी और सघन चेंकिंग के बाद प्रवेश दिया गया। पहली पाली में दसवी के विद्यार्थियों की संस्कृत और 12वीं की जीव विज्ञान व गणित की परीक्षा हुई।
पहली पाली में हुई दसवीं की संस्कृत की परीक्षा में पंजीकृत 450 छात्र-छात्राओं में से 425 परीक्षा में शामिल हुए। इंटरमीडिएट में गणित और जीवन विषय के लिए पंजीकृत 13338 में से 12695 ने परीक्षा दी।
दूसरी पाली में हाईस्कूल के संगीत के पंजीकृत सभी 60 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसके साथ ही 12वीं के चित्रकला में पंजीकृत 8512 में से 453 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्र से बाहर आने पर गणित विषय के परीक्षार्थी जहां थोड़ा उलझे नजर आएं वहीं जीव विज्ञान के छात्र-छात्राओं ने प्रश्नपत्र को आसान बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।