{"_id":"6a67465c71e925f0f40865c5","slug":"traffic-jam-on-the-tanakpur-highway-in-pilibhit-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: टनकपुर हाईवे पर लगा लंबा जाम, एंबुलेंस भी फंसी, रेंगते रहे वाहन; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: टनकपुर हाईवे पर लगा लंबा जाम, एंबुलेंस भी फंसी, रेंगते रहे वाहन; देखें वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 27 Jul 2026 05:21 PM IST
Link Copied
पीलीभीत में सोमवार को दोपहर रिमझिम बारिश के बीच स्कूलों में छुट्टी होते ही टनकपुर हाईवे पर लंबा जाम लग गया। जैसे तैसे जाम खुला तो करीब आधा घंटे तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात का सुचारु कराया। जाम के दौरान कई एंबुलेंस भी फंसी रहीं।
टनकपुर हाईवे के आसपास कई स्कूल हैं। दोपहर करीब दो बजे स्कूलों में छुट्टी हुई तो कई स्कूली वाहन सड़क पर निकल पड़े। दूसरी ओर साप्ताहिक अवकाश के बाद कलक्ट्रेट, कचहरी खुले तो वहां भी काफी भीड़ रही। ऐसे में टनकपुर हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव एकाएक बढ़ गया। दूसरी ओर रिमझिम बारिश भी हो रही थी। इस बीच एक साथ तमाम वाहन हाईवे पर आ जाने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई।
देखते ही देखते नेहरू उद्यान से लेकर छतरी चौराहा, गन्ना तिराहा से चीनी मिल रोड, माधोटांडा रोड पर भी वाहनों की कतारें लग गईं। हालत यह हो गई कि हाईवे पर लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल होने लगा। इसके बाद हाईवे के गौहनिया चौराहा पर कई पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाने का प्रयास शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने यातायात सुचारु कराया। तब लोगों को जाम से मुक्ति मिल सकी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।