{"_id":"685d3b18baf21bb66e0b807d","slug":"video-bugdhhana-lga-gaga-ka-jalsatara-parashasana-alrata-rayabral-ka-sarana-kashhatara-ma-kaya-maka-daral-2025-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर, प्रशासन अलर्ट... रायबरेली के सरेनी क्षेत्र में किया मॉक ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर, प्रशासन अलर्ट... रायबरेली के सरेनी क्षेत्र में किया मॉक ड्रिल
रायबरेली में गंगा में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बृहस्पितवार को सरेनी क्षेत्र के कुटिया एहत माली गांव में नोडल अधिकारी मिथिलेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में बाढ़ आपदा टीम ने मॉक ड्रिल किया। इसमें बाढ़ पीड़ितों को सैलाब से निकालकर बाढ़ राहत चौकी शिफ्ट किया गया। डायरिया से पीड़ित एक युवक की डॉक्टर ने जांच करके एंबुलेंस से सीएचसी भेजा।
ऐसा मानकर मॉक ड्रिल किया गया कि कुटिया एहतमाली गांव के सातों पुरवा पानी से घिर गए हैं। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बाढ़ पीड़ित एक कमरे में शरण लिए हुए हैं। तभी लेखपाल अमर सिंह को इसकी सूचना मिलती है, वह तहसील प्रशासन को जानकारी देते हैं तो तहसीलदार ध्रुव नारायण नायब तहसीलदार शिवम सिंह राठौर पुलिस सेना अग्नि शमन दल एनडीआरफ कृषि विभाग को लेकर बाढ़ पीड़ित गांव पहुंचते हैं। नायब तहसीलदार व कोतवाल शिवाकांत पांडेय बाढ़ पीड़ितों से सुरक्षित स्थान पर चलने का आग्रह करते हैं, लेकिन वह जाने को तैयार नहीं हैं।
एनटी ने कहा कि जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, पीछे से पानी और छोड़ा जा रहा है। आप लोग बच्चों को यहां से निकालिए। इस पर बाढ़ पीड़ितों ने कहा कि यहां हमारे जानवर हैं, राशन आदि भी पड़ा है हम लोग उसे छोड़कर नहीं निकलेंगे। जब प्रशासन ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सारा सामान सुरक्षित बाढ़ चौकी में भेजा जाएगा। तब पीड़ित निकलने को तैयार हुए। प्रशासन ने एक ट्रैक्टर ट्राली से सभी को बाढ़ राहत चौकी भेजा। इस बीच पता चला कि विकास पुत्र रामपाल डायरिया से पीड़ित है। इस पर डॉक्टर शशांक शुक्ला ने उसकी जांच करके दवाइयां दी। एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। इस मौके पर सप्लाई इंस्पेक्टर वीर सिंह, खंड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार यादव, सेना के आशीष कुमार ओम शंकर मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।