{"_id":"6999ae81b0dfaa28170704c6","slug":"video-manathaya-bugdhhatara-ka-elna-sa-rayabral-ka-shakashhamatara-ma-khasha-ka-lhara-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"मानदेय बढ़ोतरी का एलान से रायबरेली के शिक्षामित्रों में खुशी की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय बढ़ोतरी का एलान से रायबरेली के शिक्षामित्रों में खुशी की लहर
मानदेय में वृद्धि की घोषणा से रायबरेली के लालगंज-डीह ब्लॉक क्षेत्र के शिक्षामित्रों में खुशी का माहौल है। अब तक शिक्षामित्रों को 10 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिल रहा था। शुक्रवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अप्रैल माह से मानदेय बढ़ाकर 18 हजार रुपये करने की घोषणा की। इसके बाद शिक्षामित्रों में उत्साह देखा गया। शिक्षामित्रों का कहना है कि यह निर्णय लंबे समय से चले आ रहे संघर्ष के बीच बड़ी राहत लेकर आया है। उनका कहना है कि बढ़ा हुआ मानदेय उनके परिवार के लिए सहारा साबित होगा। शिक्षामित्र संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद सरकार ने शिक्षामित्रों की ओर ध्यान दिया है। मानदेय वृद्धि का फैसला उनके हित में है। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। संघ के मीडिया प्रभारी सुनील त्रिवेदी के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। इस दौरान मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस मौके पर सुधा सिंह, अमितेश, जितेंद्र सिंह, बाबू शंकर शर्मा, संजय सिंह, राज नारायण, कृष्णा पाल, सुमन आदि ने खंड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार ओझा से मिलकर प्रसन्नता व्यक्त की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।