{"_id":"676c02edce8d443dcc058334","slug":"video-raebareli-ghara-lya-gaya-bhajapa-nata-ka-shava-parajana-ma-maca-kaharama-tharaghatana-ma-haii-tha-mata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Raebareli: घर लाया गया भाजपा नेता का शव, परिजनों में मचा कोहराम... दुर्घटना में हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Raebareli: घर लाया गया भाजपा नेता का शव, परिजनों में मचा कोहराम... दुर्घटना में हुई थी मौत
रायबरेली के कस्बा खीरों के एक होटल व्यवसाई व भाजपा मंडल खीरों के कोषाध्यक्ष दिलीप गुप्ता की बबेरू (बांदा) के कोरवा गांव के पास मंगलवार की रात लगभग 10 बजे मार्ग दुर्घटना में मौत हो गयी । बबेरू थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा। जिसके बाद दोपहर करीब 2:30 बजे उनका शव पहले खीरों कस्बा स्थित उनके मकान तथा आधा घंटे बाद पैतृक गांव सेवनपुर ले जाया गया। देर शाम गेंगासो गंगा घाट पर शव अंतिम संस्कार के लिए लाया गया। दिलीप की मौत मार्ग दुर्घटना या साजिश इसको लेकर चर्चाएं जोरों पर हो रही है।
मृत दिलीप गुप्ता का शव खीरों पहुंचते ही उनके अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में भीड़ एकत्रित हो गयी। करीब एक घंटे बाद शव पैतृक गांव सेवनपुर पहुंचा। शव गांव पहुंचते ही मां सेवा निवृत्त शिक्षिका माया देवी गुप्ता, पत्नी रानी गुप्ता, पुत्र लकी गुप्ता, राज गुप्ता तथा भाई कुलदीप, संदीप सहित सभी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
मृतक के भाई संदीप गुप्ता ने बताया कि वह मंगलवार की शाम 7 बजे होटल से जाने के बाद करीब 7:30 बजे घर से कार लेकर निकले थे। जिसके बाद रात करीब 11 बजे जब पुलिस द्वारा घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद परिरीजन बबेरू बांदा पहुंचे। जहां से पुलिस द्वारा शव मिलने पर गांव लेकर आए।
पूर्व विधायक ने घटना की जांच की मांग की
दिलीप गुप्ता की मौत मार्ग दुर्घटना है या कोई साजिश । इसको लेकर चर्चा जोरों पर हो रही है । काफी संख्या में इसे मार्ग दुर्घटना के बजाय साजिश मान रहे है। वहीं भाजपा नेता व पूर्व विधायक राकेश सिंह ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से घटना कि उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की बात लिखी है।
दिलीप गुप्ता होटल व्यवसाय के साथ ही राजनीति में रुचि रखते थे। जो भाजपा मंडल खीरों के कोषाध्यक्ष थे और एक सप्ताह पूर्व मंडल अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया था । इससे पूर्व उन्होंने वर्ष 2015 में अपनी पत्नी रानी गुप्ता को खीरों द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव तथा वर्ष 2021 में ग्राम प्रधान का चुनाव लड़े थे लेकिन दोनों चुनाव में कम अंतर से चुनाव हार गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।